No title

Img Not Found

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (CDS) II 2026 के लिए 451 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए सभी राज्यों के अविवाहित अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू होकर 9 जून 2026 को शाम 6:00 बजे तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा।

UPSC CDS Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठन संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
पद का नाम CDS II 2026
विज्ञापन संख्या 11/2026 CDS-II
रिक्तियां 451 पद
नौकरी का स्थान संपूर्ण भारत
श्रेणी UPSC CDS II भर्ती 2026
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 20 मई से 9 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रम तिथि
आवेदन शुरू तिथि 20 मई 2026
आवेदन अंतिम तिथि 9 जून 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
परीक्षा तिथि 13 सितंबर 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

क्र.सं. कोर्स का नाम रिक्तियों की संख्या
1. भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून (जनवरी 2027 से शुरू) 100
2. भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला (जनवरी 2027 से शुरू) 26
3. वायु सेना अकादमी (AFA), हैदराबाद (जनवरी 2027 से शुरू) 32
4. ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई (पुरुषों के लिए SSC कोर्स) (अप्रैल 2027 से शुरू) 275
5. ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई (महिलाओं के लिए SSC (गैर-तकनीकी) कोर्स) (अप्रैल 2027 से शुरू) 18
कुल 451

UPSC CDS Recruitment 2026 Application Fee

यूपीएससी सीडीएस भर्ती में सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹200 रखा गया है, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹ 200
एससी / एसटी / महिला निःशुल्क
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

UPSC CDS Recruitment 2026 Age Limit

यूपीएससी सीडीएस भर्ती में कोर्स के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग रखी गई है।

कोर्स आयु सीमा (1 जुलाई, 2027 को)
IMA 19 से 24 वर्ष (जन्म: 2 जुलाई 2003 से और 1 जुलाई 2008 के बीच)
INA 19 से 24 वर्ष (जन्म: 2 जुलाई 2003 से और 1 जुलाई 2008 के बीच)
AFA 20 से 24 वर्ष (जन्म: 2 जुलाई 2003 से और 1 जुलाई 2007 के बीच)
OTA (पुरुष) 19 से 25 वर्ष (जन्म: 2 जुलाई 2002 से और 1 जुलाई 2008 के बीच)
OTA (महिला) 19 से 25 वर्ष (जन्म: 2 जुलाई 2002 से और 1 जुलाई 2008 के बीच)

UPSC CDS Recruitment 2026 Educational Qualification

  • IMA और OTA के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।
  • भारतीय नौसेना अकादमी (INA) के लिए: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग में डिग्री (B.E/B.Tech) या भौतिकी और गणित विषयों के साथ 10+2 स्तर उत्तीर्ण होने के साथ B.Sc की डिग्री।
  • वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की डिग्री (10+2 स्तर पर भौतिकी और गणित के साथ) या इंजीनियरिंग में स्नातक।

जो उम्मीदवार स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं, वे भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें एसएसबी इंटरव्यू और कोर्स शुरू होने के समय डिग्री पास करने का प्रामाणिक प्रमाण जमा करना होगा।

UPSC CDS Recruitment 2026 Selection Process

यूपीएससी सीडीएस कोर्स के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू / बुद्धिमत्ता और व्यक्तित्व परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल के आधार पर किया जाएगा।

UPSC CDS Recruitment 2026 Exam Pattern

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), और वायु सेना अकादमी (AFA) के लिए

विषय अवधि अधिकतम अंक
1. अंग्रेजी (English) 2 घंटे 100
2. सामान्य ज्ञान (General Knowledge) 2 घंटे 100
3. प्रारंभिक गणित (Elementary Mathematics) 2 घंटे 100
कुल अंक 6 घंटे 300 अंक

अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी (OTA) (पुरुष और महिला दोनों) के लिए

विषय अवधि अधिकतम अंक
1. अंग्रेजी (English) 2 घंटे 100
2. सामान्य ज्ञान (General Knowledge) 2 घंटे 100
कुल अंक 4 घंटे 200 अंक

How to Apply UPSC CDS Recruitment 2026

  • सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद रिक्रूटमेंट ऑप्शन में यूपीएससी सीडीएस-2 2026 के ऑफिशल नोटिफिकेशन को पूरा देखें।
  • फिर अभ्यर्थी को 'Apply Online' पर क्लिक करना है और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी है।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भर देनी है।
  • फिर आपको सभी जरूरी डॉक्यूमेंट, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो एवं सिग्नेचर निर्धारित प्रारूप में अपलोड कर देने हैं।
  • इसके बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • सभी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना है और प्रिंटआउट संभाल कर रख लेना है।

UPSC CDS Recruitment 2026 Important Links

UPSC CDS Recruitment 2026 फॉर्म शुरू 20 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 9 जून 2026 (शाम 06:00 बजे तक)
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form