No title

Img Not Found

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी के लिए टीचिंग एसोसिएट के 3540 पदों पर संविदा आधारित भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए है। आवेदन एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 5 मई 2026 से शुरू होकर 3 जून 2026 तक चलेगी।

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स भर्ती 2026 का अवलोकन

भर्ती संगठनराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामटीचिंग एसोसिएट (सहायक प्रोफेसर - संविदा आधारित)
विज्ञापन संख्या06/2026
रिक्तियों की संख्या3540 पद
वेतन/वेतनमान₹28,850 प्रति माह
नौकरी का स्थानराजस्थान
श्रेणीRSSB टीचिंग एसोसिएट भर्ती 2026
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि5 मई से 3 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

आयोजनतिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि5 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि3 जून 2026
परीक्षा तिथिअगस्त - अक्टूबर 2026

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

इस भर्ती के लिए कुल 3540 पद रखे गए हैं, जिनमें विभिन्न विषयों के टीचिंग एसोसिएट के पद शामिल हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

क्र.सं.पद का नाम (विषय)पदों की संख्या
1.टीचिंग एसोसियेट (कम्प्यूटर विज्ञान)58
2.टीचिंग एसोसियेट (चित्रकला)36
3.टीचिंग एसोसियेट (अर्थशास्त्र)121
4.टीचिंग एसोसियेट (अंग्रेजी)314
5.टीचिंग एसोसियेट (भूगोल)365
6.टीचिंग एसोसियेट (हिन्दी)393
7.टीचिंग एसोसियेट (इतिहास)355
8.टीचिंग एसोसियेट (गृह विज्ञान)104
9.टीचिंग एसोसियेट (राजनीति विज्ञान)339
10.टीचिंग एसोसियेट (लोक प्रशासन)74
11.टीचिंग एसोसियेट (संस्कृत)150
12.टीचिंग एसोसियेट (समाजशास्त्र)185
13.टीचिंग एसोसियेट (उर्दू)32
14.टीचिंग एसोसियेट (वनस्पति शास्त्र)85
15.टीचिंग एसोसियेट (रसायन शास्त्र)103
16.टीचिंग एसोसियेट (गणित)90
17.टीचिंग एसोसियेट (भौतिक शास्त्र)85
18.टीचिंग एसोसियेट (प्राणी शास्त्र)95
19.टीचिंग एसोसियेट (ए.बी.एस.टी.)30
20.टीचिंग एसोसियेट (व्यावसायिक प्रशासन)30
21.टीचिंग एसोसियेट (ई.ए.एफ.एम.)30
22.टीचिंग एसोसियेट (विधि)33
23.टीचिंग एसोसियेट (उद्यान विज्ञान)44
24.टीचिंग एसोसियेट (कृषि अभियान्त्रिकी)43
25.टीचिंग एसोसियेट (कृषि अर्थशास्त्र)43
26.टीचिंग एसोसियेट (कृषि विस्तार एवं संचार)44
27.टीचिंग एसोसियेट (सस्य विज्ञान)43
28.टीचिंग एसोसियेट (पशु विज्ञान)43
29.टीचिंग एसोसियेट (कीट विज्ञान)43
30.टीचिंग एसोसियेट (आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन)43
31.टीचिंग एसोसियेट (पादप रोगविज्ञान)43
32.टीचिंग एसोसियेट (मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन)44
कुल पद3540

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए: ₹600
  • राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए: ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए: ₹400
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड) करना होगा।
  • एक बार पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स भर्ती 2026 आयु सीमा

आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

  • न्यूनतम आयु = 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु = 40 वर्ष
  • आयु सीमा गणना: 1 जनवरी 2027 के आधार पर।

आयु सीमा में छूट (Age Relaxation)

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को 5 वर्ष की छूट।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को 10 वर्ष की छूट।
  • विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के लिए कोई आयु सीमा नहीं।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार छूट।

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

  • संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री/ स्नातकोत्तर।
  • UGC/CSIR द्वारा आयोजित NET या SLET/SET उत्तीर्ण।
  • 2009 या 2016 के नियमों के अनुसार पीएचडी धारकों को नेट से छूट मिल सकती है।
  • विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखें।

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर होगा। परीक्षा अगस्त या सितंबर या अक्टूबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में दो पेपर होंगे:

  • प्रथम पेपर: राजस्थान का सामान्य अध्ययन (1 घंटा, 60 प्रश्न, 75 अंक)।
  • द्वितीय पेपर: संबंधित विषय (2 घंटे, 120 प्रश्न, 300 अंक)।

प्रत्येक प्रश्न पत्र में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% अंक और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है (एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 5% की छूट)।

पेपरविषयप्रश्नों की संख्याकुल अंकसमय
Iराजस्थान का सामान्य अध्ययन60751 घंटा
IIपद से संबंधित विषय1203002 घंटे
कुल1803753 घंटे

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

  1. राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  2. 'कैंडिडेट कॉर्नर' में 'एडवर्टाइजमेंट' लिंक पर क्लिक करें।
  3. 'Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026' का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पात्रता जांचें।
  4. एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) पर लॉगिन करें।
  5. 'रिक्रूटमेंट पोर्टल' में 'Apply Now' लिंक पर क्लिक करें।
  6. आवेदन पत्र में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  8. श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  9. आवेदन फॉर्म अंतिम रूप से सबमिट करें और प्रिंट आउट लें।

राजस्थान टीचिंग एसोसिएट्स भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

Rajasthan Teaching Associates Recruitment 2026 फॉर्म प्रारंभ5 मई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि3 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करेंApply Now
आधिकारिक अधिसूचनाDownload here
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form