IBPS PO Recruitment 2026: 6715 पदों पर बंपर भर्ती! सरकारी बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका

Img Not Found

आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 - विस्तृत जानकारी

इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती देश के विभिन्न सरकारी बैंकों में कुल 6715 प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए है। इस भर्ती के लिए भारत के सभी राज्यों के महिला और पुरुष अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ होने की तिथि: 1 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
  • आवेदन फॉर्म में संशोधन: 22 जुलाई और 23 जुलाई 2026
  • प्री-एग्जाम ट्रेनिंग: अगस्त 2026
  • प्रीलिम्स एडमिट कार्ड: अगस्त 2026
  • प्रारंभिक परीक्षा: अगस्त 2026
  • प्रीलिम्स रिजल्ट: सितंबर 2026
  • मेन्स एडमिट कार्ड: सितंबर 2026
  • मुख्य परीक्षा: अक्टूबर 2026
  • मेन्स रिजल्ट: नवंबर 2026
  • पर्सनैलिटी टेस्ट/साक्षात्कार: नवंबर / दिसंबर 2026
  • प्रोविजनल अलॉटमेंट: जनवरी 2027

पदों का विवरण

कुल 6715 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसका श्रेणी-वार विवरण इस प्रकार है:

  • सामान्य वर्ग: 2719 पद
  • ओबीसी: 1816 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 669 पद
  • अनुसूचित जाति: 1009 पद
  • अनुसूचित जनजाति: 502 पद

बैंक-वार पदों की संख्या (कुछ बैंकों ने रिक्तियां रिपोर्ट नहीं की हैं, भविष्य में पदों की संख्या बढ़ सकती है):

  • बैंक ऑफ बड़ौदा: 1900
  • केनरा बैंक: 1500
  • बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 1100
  • इंडियन ओवरसीज बैंक: 550
  • पंजाब नेशनल बैंक: 504
  • बैंक ऑफ इंडिया: 500
  • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 500
  • पंजाब एंड सिंध बैंक: 161
  • इंडियन बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया: रिक्तियां रिपोर्ट नहीं की गईं।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: 850 रुपए
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए: 175 रुपए
  • भुगतान का तरीका: ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड)

आयु सीमा

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी (अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 2 जुलाई 1996 से पहले और 1 जुलाई 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए)।

आयु में छूट

  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST): 5 वर्ष
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL): 3 वर्ष
  • बेंचमार्क दिव्यांग (PwBD): 10 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen/ECO/SSCO): 5 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता

आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) होना चाहिए। अभ्यर्थी का अंतिम परिणाम 21 जुलाई 2026 तक घोषित हो चुका होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्न चरणों के माध्यम से होगा:

  1. प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) - केवल क्वालीफाइंग प्रकृति की।
  2. मुख्य परीक्षा (Main Examination)
  3. पर्सनैलिटी टेस्ट
  4. साक्षात्कार (Interview)
  5. दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
  6. मेडिकल फिटनेस
  7. अंतिम नियुक्ति (Final Appointment)

अंतिम मेरिट सूची मुख्य परीक्षा के अंकों (80% वेटेज) और साक्षात्कार के अंकों (20% वेटेज) के आधार पर तैयार की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न

प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

यह वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रकार की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी, जिसमें नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की होगी। प्रत्येक सेक्शन को पास करना अनिवार्य है। प्रारंभिक परीक्षा के अंक अंतिम मेरिट में शामिल नहीं होंगे।

विषय प्रश्न अंक समय
English Language 30 30 20 मिनट
Quantitative Aptitude 35 35 20 मिनट
Reasoning Ability 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट

मुख्य परीक्षा पैटर्न

मुख्य परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऑब्जेक्टिव टेस्ट
विषय प्रश्न अंक समय
Reasoning 40 60 45 मिनट
General / Economy / Banking Awareness / Digital & Financial Awareness 50 60 35 मिनट
English Language 40 40 35 मिनट
Data Analysis & Interpretation 35 60 45 मिनट
कुल 165 200 150 मिनट
डिस्क्रिप्टिव टेस्ट
विषय प्रश्न अंक समय
Essay एवं Comprehension 2 25 30 मिनट

मुख्य परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा जो क्वालीफाई नेचर का होगा। इसके बाद 100 अंकों का इंटरव्यू होगा, जिसमें सामान्य वर्ग को न्यूनतम 40% और आरक्षित वर्गों (ओबीसी, दिव्यांग, एससी, एसटी) को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

वेतनमान

आईबीपीएस प्रोबेशनरी ऑफिसर के लिए मूल वेतन (बेसिक पे) 48,480 रुपए रखा गया है, जिसके साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें

अभ्यर्थी आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के मुख्य चरण इस प्रकार हैं:

  1. आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  2. 'CRP PO/MTs' सेक्शन में 'Common Recruitment Process for CRP-PO/MTs-XVI' नोटिफिकेशन देखें।
  3. 'Apply Online' पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  4. अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड प्राप्त करें।
  5. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
  6. व्यक्तिगत जानकारी, पता, परीक्षा केंद्र की प्राथमिकता, बैंकों की प्राथमिकता, शैक्षणिक योग्यता आदि सही-सही भरें।
  7. आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  8. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें और रसीद प्राप्त करें।
  9. आवेदन फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करने से पहले सभी भरी गई जानकारी की जांच करें।
  10. सबमिट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form