RPSC School Lecturer Recruitment 2026: 121 Special Education Vacancies Announced

Img Not Found

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल लेक्चरर (विशेष शिक्षा) के 121 पदों के लिए भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 1 जून से 30 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विशेष शिक्षा विषय के योग्य अभ्यर्थियों के लिए है।

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 अवलोकन

भर्ती संगठन राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर
पद का नाम स्कूल लेक्चरर (विशेष शिक्षा)
विज्ञापन संख्या 01/2026-27
रिक्तियों की संख्या 121 पद
वेतनमान लेवल-12
नौकरी का स्थान राजस्थान
आवेदन की विधि ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 1 जून से 30 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 1 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026
परीक्षा तिथि सूचित किया जाएगा

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 आवेदन शुल्क

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए: ₹600
  • राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं सहरिया आदिम जाति के लिए: ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए: ₹400
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन (नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट/डेबिट कार्ड) करना होगा।
  • पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष
  • आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों को राजस्थान सरकार के नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

आयु में छूट

श्रेणी छूट
SC/ ST/ OBC/ MBC (पुरुष) 5 वर्ष
SC/ ST/ OBC/ MBC (महिला) 10 वर्ष
सामान्य वर्ग की महिलाएं 5 वर्ष
विधवा एवं तलाकशुदा महिलाएं कोई ऊपरी सीमा नहीं
दिव्यांग (PwD) 5 वर्ष
राज्य सरकार के स्थायी कर्मचारी अधिकतम 45 वर्ष

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र या संगीत में से कोई एक विषय) होना चाहिए। इसके अतिरिक्त, बीएड स्पेशल एजुकेशन या बीएड सामान्य शिक्षा के साथ विशेष शिक्षा में डिप्लोमा या भारतीय पुनर्वास परिषद से मान्यता प्राप्त विशेष शिक्षा संबंधी योग्यता होनी चाहिए।

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 परीक्षा पैटर्न

परीक्षा में दो पेपर होंगे:

पेपर-I: सामान्य अध्ययन

  • कुल अंक: 150 अंक
  • समय अवधि: 1 घंटा 30 मिनट (90 मिनट)
  • शामिल विषय: राजस्थान का इतिहास, भारतीय इतिहास, मानसिक योग्यता, सांख्यिकी, गणित, सामान्य हिंदी, सामान्य अंग्रेजी, समसामयिक मामले, सामान्य विज्ञान, भारतीय राजनीति, राजस्थान का भूगोल, शैक्षणिक मनोविज्ञान, शैक्षिक प्रबंधन, राजस्थान में शैक्षिक परिदृश्य, और RTE अधिनियम, 2009।

पेपर-II: संबंधित विषय एवं विशेष शिक्षा

  • कुल अंक: 300 अंक
  • समय अवधि: 3 घंटे (180 मिनट)
  • शामिल विषय: संबंधित विषय (वरिष्ठ माध्यमिक स्तर) का ज्ञान (150 अंक) और विशेष शिक्षा (दिव्यांग व्यक्तियों से संबंधित राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियां, नीतियां, कानून, नियम, अध्यापन शास्त्र, शिक्षण अधिगम सामग्री, कंप्यूटर/IT का उपयोग, और विभिन्न दिव्यांगताओं की शिक्षा प्रणाली) (150 अंक)।
परीक्षा में एक-तिहाई (1/3) की नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक (एससी/एसटी के लिए 5% छूट) लाना अनिवार्य है।

वेतनमान

चयनित अभ्यर्थियों को राज्य सरकार के नियमानुसार पे-मैट्रिक्स लेवल L-12 के तहत वेतनमान दिया जाएगा।

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 आवेदन कैसे करें

  • आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट (rpsc.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  • होम पेज पर 'न्यूज एवं इवेंट्स' में RPSC School Lecturer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  • एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें और रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाएं।
  • 'Apply Now' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 महत्वपूर्ण लिंक

RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2026 फॉर्म प्रारंभ 1 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form