Bank of Baroda Manager Recruitment 2026: Apply Online for 86 Manager Posts
बैंक ऑफ बड़ौदा ने मैनेजर के 86 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती कॉर्पोरेट एवं इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग में विभिन्न पदों के लिए है। सभी भारतीय पुरुष और महिला अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 16 जून 2026 से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 तक चलेगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर भर्ती 2026 का अवलोकन
भर्ती संगठन
बैंक ऑफ बड़ौदा
पद का नाम
मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर
विज्ञापन संख्या
BOB/HRM/REC/ADVT/2026/10
कुल रिक्तियां
86 पद
वेतनमान
MMG/S-II & MMG/S-III, SMG/S-IV
कार्य स्थान
संपूर्ण भारत
आवेदन की विधि
ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि
16 जून से 6 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट
bankofbaroda.bank.in
महत्वपूर्ण तिथियां
कार्यक्रम
तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि
16 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि
6 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि
सूचित की जाएगी
पदों का विवरण
बैंक ऑफ बड़ौदा ने कॉर्पोरेट एवं इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग में मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के कुल 86 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों में मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट (4 पद), सीनियर मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट (38 पद), चीफ मैनेजर - क्रेडिट एनालिस्ट (1 पद), सीनियर मैनेजर - C & IC रिलेशनशिप (36 पद) और चीफ मैनेजर - C & IC रिलेशनशिप (7 पद) शामिल हैं।
पद का नाम
पद संख्या
मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट
4
सीनियर मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट
38
चीफ मैनेजर – क्रेडिट एनालिस्ट
1
सीनियर मैनेजर – C & IC रिलेशनशिप
36
चीफ मैनेजर – C & IC रिलेशनशिप
7
कुल पद
86
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस
850 रुपये
एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला / पूर्व सैनिक
175 रुपये
भुगतान का माध्यम
ऑनलाइन
आयु सीमा
बैंक ऑफ बड़ौदा मैनेजर भर्ती 2026 के लिए पदों के अनुसार आयु सीमा 25 वर्ष से 42 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 को आधार मानकर की जाएगी। एससी/एसटी को 5 वर्ष, ओबीसी को 3 वर्ष, दिव्यांग को 10 वर्ष और पूर्व सैनिकों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
पद
ग्रेड/स्केल
रिक्तियां
आयु (वर्ष)
मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट
MMG/S-II
4
न्यूनतम: 25, अधिकतम: 30
सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट
MMG/S-III
38
न्यूनतम: 28, अधिकतम: 35
चीफ मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट
SMG/S-IV
1
न्यूनतम: 32, अधिकतम: 42
सीनियर मैनेजर-C&IC रिलेशनशिप
MMG/S-III
36
न्यूनतम: 28, अधिकतम: 35
चीफ मैनेजर-C&IC रिलेशनशिप
SMG/S-IV
7
न्यूनतम: 32, अधिकतम: 42
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए। साथ ही, फाइनेंस में विशेषज्ञता के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा, या CA, CMA, CS, या CFA योग्यता आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी आवश्यक है, जैसा कि विभिन्न पदों के लिए तालिका में दर्शाया गया है।
पद
शैक्षणिक योग्यता
अनुभव
मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट
स्नातक + फाइनेंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा, या CA/CMA/CS/CFA
क्रेडिट क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव
सीनियर मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट
(ऊपर जैसी)
क्रेडिट क्षेत्र में न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव
चीफ मैनेजर-क्रेडिट एनालिस्ट
(ऊपर जैसी)
लार्ज/मिड कॉर्पोरेट क्रेडिट अप्रेजल/प्रोसेसिंग में न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव (जिसमें से 5 वर्ष विशेषज्ञता हो)
सीनियर मैनेजर-C&IC रिलेशनशिप
(ऊपर जैसी)
MSME/मिड/लार्ज कॉर्पोरेट क्रेडिट हैंडलिंग में न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव (जिसमें से 2 वर्ष विशेषज्ञता हो)
चीफ मैनेजर-C&IC रिलेशनशिप
(ऊपर जैसी)
MSME/मिड/लार्ज कॉर्पोरेट क्रेडिट हैंडलिंग में न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव (जिसमें से 3 वर्ष विशेषज्ञता हो)
चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आवेदन फॉर्म की स्क्रीनिंग, उसके बाद 250 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट, व्यक्तिगत साक्षात्कार, मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन शामिल हैं।
परीक्षा पैटर्न
ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ (ऑब्जेक्टिव) प्रकार के प्रश्न होंगे। इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और परीक्षा के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। अंग्रेजी भाषा खंड को छोड़कर, अन्य सभी प्रश्न हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
विषय
प्रश्न
अंक
रीजनिंग
25
25
अंग्रेजी भाषा
25
25
मात्रात्मक अभिरुचि
25
25
व्यावसायिक ज्ञान
75
150
कुल
150
225
आवेदन कैसे करें
बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
करियर सेक्शन में 'करंट अपॉर्चुनिटीज' पर जाकर आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
'अप्लाई नाउ' लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
अपने दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म की समीक्षा करें, सबमिट करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।