CCRUM Delhi Recruitment 2026: 179 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, 10वीं-12वीं पास जल्द करें आवेदन

Img Not Found

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM) दिल्ली ने 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में ग्रुप ए के 19 पद, ग्रुप बी के 59 पद और ग्रुप सी के 107 पद शामिल हैं। एमटीएस, स्टाफ कार ड्राइवर, एलडीसी, यूडीसी, स्टेनोग्राफर, फार्मासिस्ट, हिंदी असिस्टेंट, स्टाफ नर्स, रिसर्च ऑफिसर और रिसर्च असिस्टेंट जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन 1 जुलाई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक किए जाएंगे।

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद, आयुष मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त संस्था है जो भारत में यूनानी चिकित्सा पद्धति के अनुसंधान, चिकित्सा सेवाओं और विभिन्न शोध परियोजनाओं का संचालन करती है। यह भर्ती देशभर की विभिन्न संस्थाओं और मुख्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। यह सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर है। इस भर्ती से संबंधित योग्यता, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

CCRUM Delhi Recruitment 2026 Overview

भर्ती संगठनकेंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद (CCRUM)
मंत्रालयआयुष मंत्रालय, भारत सरकार
पद का नामयूडीसी, एलडीसी, एमटीएस, ड्राइवर, स्टेनोग्राफर, रिसर्च ऑफिसर आदि।
विज्ञापन संख्या01/2026
रिक्त पद179 पद
पदों का समूहग्रुप ए, ग्रुप बी और ग्रुप सी
नौकरी का स्थानसंपूर्ण भारत (केंद्रीय सरकारी नौकरी)
श्रेणीCCRUM Delhi Recruitment 2026
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि1 जुलाई से 31 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटccrum.res.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

कार्यक्रमतिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि1 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार3 से 5 अगस्त 2026
परीक्षा तिथिघोषित की जाएगी

Vacancy Details (पदों का विवरण)

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद भर्ती के लिए आवेदन 1 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शुरू होंगे और आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 को रात्रि 11:59 बजे तक है। आवेदन फॉर्म में संशोधन का अवसर 3 अगस्त से 5 अगस्त 2026 तक दिया गया है। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

क्रम संख्यापद का नामरिक्त पद
1Research Officer (Unani)16
2Research Officer (Pathology)2
3Research Officer (Physiology)1
4Assistant Research Officer (Pharmacology)1
5Assistant Research Officer (Pharmacognosy)2
6Staff Nurse7
7Accounts Officer (HQs)1
8Research Assistant (Chemistry)2
9Research Assistant (Botany)3
10Investigator (Statistics)3
11Medical Laboratory Technologist (MLT)12
12Library Information Assistant3
13Proof Reader1
14Hindi Assistant2
15Pharmacist6
16Social Worker2
17Radiographer1
18Compounder3
19Stenographer Grade-III7
20Upper Division Clerk (UDC)31
21Lower Division Clerk (LDC)26
22Staff Car Driver4
23Multi-Tasking Staff (MTS)43
कुल पद185

CCRUM Delhi Recruitment 2026 Application Fee

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद भर्ती में ग्रुप ए के लिए आवेदन शुल्क ₹1500, ग्रुप बी के लिए ₹1000 और ग्रुप सी के लिए ₹800 रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, ईडब्ल्यूएस, एक्स सर्विसमैन और सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन निशुल्क है। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

पद समूहपरीक्षा शुल्क
Group A₹1500
Group B₹1000
Group C₹800
SC / ST / PwBD / Women / Ex-Servicemenछूट प्राप्त

CCRUM Delhi Recruitment 2026 Age Limit

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद भर्ती में पदों के अनुसार आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक रखी गई है। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

क्रम संख्यापद का नामआयु सीमा
1Research Officer (Unani)40 वर्ष तक
2Research Officer (Pathology)40 वर्ष तक
3Research Officer (Physiology)40 वर्ष तक
4Assistant Research Officer (Pharmacology)30 वर्ष तक
5Assistant Research Officer (Pharmacognosy)35 वर्ष तक
6Staff Nurse35 वर्ष तक
7Accounts Officer (HQs)30 वर्ष तक
8Research Assistant (Chemistry)30 वर्ष तक
9Research Assistant (Botany)30 वर्ष तक
10Investigator (Statistics)30 वर्ष या उससे कम
11Medical Laboratory Technologist (MLT)35 वर्ष तक
12Library Information Assistant28 वर्ष तक
13Proof Reader30 वर्ष या उससे कम
14Hindi Assistant30 वर्ष तक
15Pharmacist18–25 वर्ष
16Social Worker28 वर्ष तक
17Radiographer18–25 वर्ष
18Compounder28 वर्ष तक
19Stenographer Grade-III28 वर्ष तक
20Upper Division Clerk (UDC)18–27 वर्ष
21Lower Division Clerk (LDC)18–27 वर्ष
22Staff Car Driver18–25 वर्ष
23Multi-Tasking Staff (MTS)18–25 वर्ष

CCRUM Delhi Recruitment 2026 Educational Qualification

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद भर्ती 2026 में पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास से लेकर संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्लोमा तक रखी गई है।

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
Research Officer (Unani)MD (Unani) / PG Degree (Unani) एवं NCISM में पंजीकरण
Research Officer (Pathology)M.D. in Pathology या समकक्ष एवं संबंधित अनुभव
Research Officer (Physiology)Molecular Biology / Human Genetics / Bioengineering आदि में Master Degree एवं अनुभव
Assistant Research Officer (Pharmacology)M.Sc. (Pharmacology)
Assistant Research Officer (Pharmacognosy)संबंधित विषय में Master Degree / Ph.D.
Staff NurseB.Sc. Nursing / Post Basic B.Sc. Nursing / GNM तथा राज्य नर्सिंग परिषद में पंजीकरण
Accounts Officer (HQs)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक एवं 3 वर्ष का लेखा/वित्त अनुभव
Research Assistant (Chemistry)Chemistry में Graduate एवं Research Aptitude
Research Assistant (Botany)Botany में Graduate एवं Research Aptitude
Investigator (Statistics)Statistics में Master Degree एवं अनुभव
Medical Laboratory Technologist (MLT)BMLT (Bachelor in Medical Laboratory Technology)
Library Information AssistantLibrary Science में Degree
Proof Readerस्नातक + Book Publishing/Printing Technology में Diploma एवं अनुभव
Hindi Assistantस्नातक, हिन्दी का ज्ञान तथा हिन्दी ↔ अंग्रेज़ी अनुवाद की क्षमता
Pharmacist12वीं (विज्ञान) + Diploma in Pharmacy + Central Pharmacy Council में Registration
Social WorkerSocial Work/Sociology में Degree एवं अनुभव
Radiographer10+2 (Science) + Radiography Diploma/Certificate
Compounderमैट्रिक (10वीं) + यूनानी चिकित्सा प्रणाली में Compounder Training Certificate
Stenographer Grade-III12वीं पास + अंग्रेज़ी/हिन्दी Stenography (40 WPM) + Computer Knowledge
Upper Division Clerk (UDC)किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
Lower Division Clerk (LDC)12वीं पास + अंग्रेज़ी में 35 WPM या हिन्दी में 30 WPM टाइपिंग + Computer Knowledge
Staff Car Driver10वीं पास + वैध LMV Driving Licence + 3 वर्ष का ड्राइविंग अनुभव
Multi-Tasking Staff (MTS)10वीं (Matriculation) पास

CCRUM Delhi Recruitment 2026 Selection Process

केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद भर्ती 2026 में अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। ग्रुप ए के पदों के लिए साक्षात्कार भी आयोजित किया जाएगा।

How to Apply CCRUM Delhi Recruitment 2026

  • सबसे पहले केंद्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद की आधिकारिक वेबसाइट ccrum.res.in पर जाएं।
  • 'Vacancies' सेक्शन में जाकर CCRUM Delhi Recruitment 2026 नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • 'Apply Online' पर क्लिक करें और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में, आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक देखें और सबमिट करें। इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

CCRUM Delhi Recruitment 2026 Important Links

CCRUM Delhi Recruitment 2026 फॉर्म प्रारंभ1 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की अंतिम तिथि31 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन करेंApply Now
आधिकारिक अधिसूचनाDownload here
आधिकारिक वेबसाइटccrum.res.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form