Central Bank of India Apprentice Recruitment 2026: 4500 Posts, Apply Now!

Img Not Found

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत 4500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए रखा जाएगा और उन्हें प्रति माह ₹15,000 का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

भर्ती का अवलोकन

भर्ती संगठन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
पद का नाम अप्रेंटिस
स्टाइपेंड ₹15,000 प्रति माह
कुल पद 4500
प्रशिक्षण की अवधि 12 महीने
नौकरी का स्थान पूरा भारत
आवेदन का तरीका ऑनलाइन
आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 12 जून से 28 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 12 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2026
परीक्षा तिथि जुलाई 2026 का प्रथम सप्ताह

पदों का विवरण (राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अनुसार)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 4500 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसके लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में विभिन्न राज्यों के लिए पदों की संख्या अलग-अलग रखी गई है:

राज्य / केंद्र शासित प्रदेश कुल पदों की संख्या
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 1
आंध्र प्रदेश 128
अरुणाचल प्रदेश 8
असम 118
बिहार 433
चंडीगढ़ 9
छत्तीसगढ़ 114
दादरा और नगर हवेली 1
दमन और दीव 1
दिल्ली 97
गोवा 28
गुजरात 305
हरियाणा 137
हिमाचल प्रदेश 55
जम्मू और कश्मीर 13
झारखंड 87
कर्नाटक 105
केरल 116
लद्दाख 1
मध्य प्रदेश 459
महाराष्ट्र 586
मणिपुर 7
मेघालय 8
मिजोरम 1
नागालैंड 7
ओडिशा 103
पुडुचेरी 2
पंजाब 142
राजस्थान 170
सिक्किम 15
तमिलनाडु 202
तेलंगाना 100
त्रिपुरा 5
उत्तर प्रदेश 580
उत्तराखंड 41
पश्चिम बंगाल 315
कुल योग 4500

आवेदन शुल्क

क्र.सं. श्रेणी कुल देय शुल्क (GST @18% सहित)
1 सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (पुरुष उम्मीदवार) Rs. 944/-
2 सामान्य / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी (महिला उम्मीदवार) Rs. 708/-
3 अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST – पुरुष/महिला) Rs. 236/-
4 दिव्यांगजन (PwBD – किसी भी श्रेणी के) Rs. 236/-
5 ट्रांसजेंडर (Transgender – किसी भी श्रेणी के) Rs. 236/-

अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष तक रखी गई है। अर्थात अभ्यर्थी का जन्म 31 मई 1998 से पहले और 31 मई 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है:

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (SC/ST): 5 वर्ष
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 3 वर्ष
  • दिव्यांगजन (PwBD): सामान्य/EWS के लिए 10 वर्ष, OBC के लिए 13 वर्ष, SC/ST के लिए 15 वर्ष
  • विधवा, तलाकशुदा और न्यायिक रूप से अलग महिलाएँ: सामान्य/EWS के लिए 35 वर्ष, OBC के लिए 38 वर्ष, SC/ST के लिए 40 वर्ष की आयु तक

शैक्षणिक योग्यता

अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या समकक्ष होना चाहिए। अभ्यर्थी ने अपनी स्नातक की पढ़ाई 1 जनवरी 2022 को या उसके बाद पूरी की हो। इससे पहले स्नातक करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

चयन प्रक्रिया

अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • स्थानीय भाषा की परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल फिटनेस

परीक्षा पैटर्न

विषय प्रश्न अंक
सामान्य/वित्तीय जागरूकता 20 20
मात्रात्मक और तार्किक योग्यता 20 20
कंप्यूटर ज्ञान 20 20
सामान्य अंग्रेजी 20 20
सेंट्रल बैंक के उत्पाद और सेवाएं 20 20
कुल 100 100
  • परीक्षा सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
  • इस परीक्षा में कोई भी नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
  • यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी और इसमें कुल 60 मिनट का समय मिलेगा।
  • अभ्यर्थी परीक्षा को अपने स्वयं के निवास स्थान से अपने स्वयं के लैपटॉप या कंप्यूटर से दे सकेंगे।
  • ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। यदि 10वीं या 12वीं कक्षा में एक विषय के रूप में उस स्थानीय भाषा की पढ़ाई की है, उन्हें इस भाषा परीक्षा से छूट दी जाएगी।

आवेदन कैसे करें

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की चरण-दर-चरण प्रक्रिया:

  • सबसे पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in पर जाएं।
  • इसके बाद करियर ऑप्शन में जाकर अप्रेंटिस नोटिफिकेशन को पूरा देखें।
  • इसके बाद NATS पोर्टल (Registration) पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • अभ्यर्थी को आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरनी है।
  • इसके बाद BEEP पोर्टल (Apply Online) पर जाकर पूछी गई जानकारी भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो एवं हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अभ्यर्थी को अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना है।
  • अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें एवं प्रिंटआउट संभाल कर सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक्स

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 12 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जून 2026
पंजीकरण (NATS) यहां क्लिक करें
ऑनलाइन आवेदन (BEEP) यहां क्लिक करें
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट centralbank.bank.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

सेंट्रल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 की अंतिम तिथि क्या है?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती की अंतिम तिथि 28 जून 2026 रखी गई है।

सेंट्रल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 में कितने पद रखे गए हैं?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती का आयोजन राज्यवार कुल 4500 पदों के लिए किया जा रहा है।

सेंट्रल बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा?
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा जुलाई 2026 के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form