Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027: Notification Released for Unmarried Male & Female Candidates

Img Not Found

इंडियन एयर फोर्स ने अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए है और सभी राज्यों के योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026 तक चलेगी।

यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को 4 वर्षों तक सैन्य जीवन का अनुभव, अनुशासन सीखने और राष्ट्र सेवा का अवसर प्रदान करना है। यह 12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय वायु सेना में शामिल होने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें आयु सीमा, योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतन और आवेदन प्रक्रिया जैसी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है।

इस भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं। सेवा अवधि के दौरान विवाह करने की अनुमति नहीं होगी, और ऐसा करने पर उम्मीदवार को सेवा से बर्खास्त कर दिया जाएगा। महिला उम्मीदवारों को सेवा अवधि के दौरान गर्भधारण न करने का वचन देना होगा। 4 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद, लगभग 25% योग्य अग्निवीरों को नियमित एयरमैन कैडर में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Overview

भर्ती संगठन भारतीय वायु सेना
पद का नाम अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027
मासिक वेतन ₹30,000 (पहले वर्ष) से ₹40,000 (चौथे वर्ष)
वैवाहिक स्थिति केवल अविवाहित (पुरुष और महिला)
नौकरी का स्थान संपूर्ण भारत
श्रेणी इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती 02/2027
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 6 जुलाई से 26 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

इंडियन एयर फोर्स ने अग्निपथ योजना के अंतर्गत अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन पंजीकरण 6 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से शुरू होंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 को रात 11:00 बजे तक है। ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। प्रोविजनल चयनित उम्मीदवारों की सूची मई 2027 के अंतिम सप्ताह में और नामांकन सूची 1 जून 2027 के बाद प्रकाशित होगी।

इवेंट तिथि
आवेदन प्रारंभ तिथि 6 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि 22 और 23 सितंबर 2026

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Application Fee

इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹550 रखा गया है। भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है। एक अभ्यर्थी को केवल एक बार ही आवेदन करना होगा; यदि एक से अधिक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होते हैं तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस ₹550 + 18% जीएसटी
एससी / एसटी ₹550 + 18% जीएसटी
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Age Limit

आवेदक का जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जनवरी 2010 के बीच हुआ हो (दोनों तिथियां शामिल हैं)। चयन प्रक्रिया पूरी होने और नामांकन के समय, उम्मीदवार की अधिकतम आयु 22 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Educational Qualification

विज्ञान विषय (Science Subjects):

  • 10+2 परीक्षा गणित, भौतिकी और अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण, और अंग्रेजी में न्यूनतम 50% अंक।
  • या तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, आईटी आदि) में न्यूनतम 50% अंक।
  • या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स जिसमें भौतिकी और गणित शामिल हों, न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।

अन्य विषय (Other Than Science):

  • किसी भी विषय से 10+2 या समकक्ष परीक्षा न्यूनतम 50% अंकों से उत्तीर्ण।
  • या दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Selection Process

चयन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट, एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Exam Pattern

ऑनलाइन परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे, प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और नेगेटिव मार्किंग 0.25 अंक की होगी। कट-ऑफ राज्यवार लागू होगी। प्रत्येक पेपर में अलग-अलग उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

  • विज्ञान विषय: समय 60 मिनट, भौतिकी, गणित और अंग्रेजी (10+2 CBSE सिलेबस)।
  • अन्य विषय: समय 45 मिनट, अंग्रेजी और रीजनिंग व सामान्य जागरूकता (RAGA)।
  • दोनों एक साथ: समय 85 मिनट।

द्वितीय चरण: फिजिकल व अडैप्टेबिलिटी टेस्ट

ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को फिजिकल फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

पुरुष उम्मीदवार: 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में, 10 पुश-अप्स (1 मिनट), 10 सिट-अप्स (1 मिनट), 20 स्क्वैट्स (1 मिनट)।

महिला उम्मीदवार: 1.6 किमी दौड़ 8 मिनट में, 10 सिट-अप्स (1 मिनट 30 सेकंड), 15 स्क्वैट्स (1 मिनट)।

फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों को दो अनुकूलन परीक्षणों और फिर मेडिकल परीक्षा से गुजरना होगा।

Salary (वेतनमान)

वर्ष मासिक पैकेज हाथ में (70%)
पहला वर्ष ₹30,000 ₹21,000
दूसरा वर्ष ₹33,000 ₹23,100
तीसरा वर्ष ₹36,500 ₹25,550
चौथा वर्ष ₹40,000 ₹28,000

इसके अतिरिक्त जोखिम और कठिनाई भत्ता, ड्रेस-यात्रा भत्ता, राशन, आवास, लीव ट्रैवल कन्सेशन (LTC) जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। सालाना 30 दिन की छुट्टी और बीमारी की छुट्टी का भी प्रावधान है। सेवा अवधि के दौरान सर्विस अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा और CSD का लाभ मिलेगा। चार वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर अग्निवीरों को लगभग ₹10.04 लाख का सेवा निधि पैकेज दिया जाएगा। सेवा अवधि में ₹48 लाख का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा।

How to Apply Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027

  • सबसे पहले इंडियन एयरफोर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • 'Air Force Agniveer Recruitment 02/2027' के ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
  • ईमेल और मोबाइल नंबर का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

Indian Air Force Agniveer Recruitment 02/2027 Important Links

इंडियन एयर फोर्स अग्निवीर भर्ती 02/2027 फॉर्म शुरू 6 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक अधिसूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form