Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026: Apply Online for Common Eligibility Test

Img Not Found

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 जून से 23 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। राजस्थान CET 12वीं स्तर की परीक्षा के लिए महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह परीक्षा 12वीं पास महिला और पुरुष अभ्यर्थियों के लिए है और इसके माध्यम से राजस्थान की 14 विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए पात्रता मिलेगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन 23 जून 2026 को जारी किया गया था।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Overview

भर्ती संगठन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
परीक्षा का नाम समान पात्रता परीक्षा 12वीं स्तर परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या 08/2026
नौकरी का स्थान राजस्थान
श्रेणी राजस्थान CET 12वीं स्तर आवेदन पत्र 2026
आवेदन की विधि ऑनलाइन
आवेदन पत्र भरने की तिथि 24 जून से 23 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

आयोजन तिथि
आवेदन शुरू होने की तिथि 24 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026
परीक्षा की तिथि 23, 24 और 25 अक्टूबर 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण)

राजस्थान CET 12वीं लेवल एग्जाम 2026 उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थी राजस्थान की निम्नलिखित 14 भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे, जिनमें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल, एलडीसी, कनिष्ठ सहायक, वनपाल, छात्रावास अधीक्षक, जमादार सहित विभिन्न पद शामिल हैं।

क्रम संख्या सेवा का नाम पद का नाम
1 राजस्थान वन अधीनस्थ सेवा वनपाल
2 राजस्थान अल्पसंख्यक मामलात अधीनस्थ सेवा छात्रावास अधीक्षक
3 राजस्थान आबकारी अधीनस्थ सेवा (निवारक शाखा) जमादार ग्रेड-II
4 राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा कांस्टेबल
5 राजस्थान लोक सेवा आयोग कार्यालय लिपिकीय सेवा लिपिक ग्रेड-II
6 राजस्थान सचिवालय लिपिकीय सेवा लिपिक ग्रेड-II
7 राजस्थान अधीनस्थ कार्यालय लिपिकीय सेवा कनिष्ठ सहायक
8 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड लिपिकीय सेवा कनिष्ठ सहायक
9 राजस्थान पंचायती राज सेवा कनिष्ठ सहायक
10 राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड (सेवा) कनिष्ठ सहायक
11 राजस्थान कृषि उपज मंडी (मंडी समिति कर्मचारी) सेवा कनिष्ठ सहायक
12 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान कर्मचारी (संशोधन) सेवा विनियम लिपिक ग्रेड-II
13 राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर्मचारी सेवा नियम एवं विनियम कनिष्ठ सहायक
14 जयपुर विकास प्राधिकरण अधीनस्थ सेवा कनिष्ठ सहायक

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Application Fee

  • सामान्य वर्ग एवं राजस्थान राज्य से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹600
  • राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के लिए आवेदन शुल्क ₹400
  • सभी दिव्यांगजन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क: ₹400
  • अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेट बैंकिंग, यूपीआई, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से करना होगा।
  • पूर्व में एकबारीय पंजीयन शुल्क जमा करवा चुके अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Age Limit

राजस्थान सीईटी 12वीं लेवल के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तक रखी गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु = 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु = 40 वर्ष
  • आयु सीमा की गणना: 1 जनवरी 2027 के आधार पर।

Age Relaxation

  • सामान्य वर्ग की महिलाओं को आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी/एसटी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई है।
  • विधवा और विवाह विछिन्न महिलाओं के मामले में कोई आयु सीमा नहीं होगी।
  • भूतपूर्व सैनिकों एवं अन्य को नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Educational Qualification

राजस्थान सीईटी 12th लेवल एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की योग्यता होनी चाहिए।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Selection Process

  • राजस्थान सीईटी 12th लेवल एग्जाम 2026 की पात्रता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। एससी/एसटी को 5% की छूट दी गई है।
  • राजस्थान सीईटी 12th लेवल पात्रता परीक्षा का आयोजन 23 अक्टूबर, 24 अक्टूबर और 25 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
  • इस पात्रता परीक्षा की वैधता 3 साल के लिए मान्य रहेगी।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Exam Pattern

विषय विवरण प्रश्नों की संख्या कुल अंक समय
राजस्थान का इतिहास, राजस्थान की कला और संस्कृति, भारत का भूगोल, राजस्थान का भूगोल, राजस्थान के विशेष संदर्भ में भारतीय राजनीतिक व्यवस्था, राजस्थान की अर्थव्यवस्था, दैनिक विज्ञान, तार्किक विवेचन एवं गणित, समसामयिक घटनाएं, जन स्वास्थ्य, कंप्यूटर की जानकारी, सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी 120 240 02:30 घंटे
  • राजस्थान सीईटी एग्जाम ओएमआर शीट आधारित ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा।
  • इस परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और कुल प्रश्नों की संख्या 120 रहेगी।
  • इस परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न दो अंक का रहेगा और इसमें नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है।
  • इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को 2 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा।

How to Apply Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026

  • सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • फिर कैंडिडेट कॉर्नर में एडवर्टाइजमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
  • Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें।
  • इसके बाद एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in पर जाकर यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • रिक्रूटमेंट पोर्टल में जाकर आरएसएसबी सीईटी 12वीं लेवल एग्जाम 2026 के 'Apply Now' लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • अपने सभी जरूरी दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • वन टाइम रजिस्ट्रेशन के माध्यम से कैटेगरी अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 Important Links

Rajasthan CET 12th Level Application Form 2026 शुरू करें 24 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 जुलाई 2026
ऑनलाइन आवेदन करें Apply Now
आधिकारिक सूचना Download here
आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form