NFR Apprentice Recruitment 2026: 6777 Posts, Apply Online for ITI & 10th Pass

Img Not Found

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026: विस्तृत सारांश

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) ने एक्ट अप्रेंटिस के 6777 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती विशेष रूप से 2026-27 प्रशिक्षण सत्र के लिए है। भारतीय महिला और पुरुष अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

मुख्य जानकारी

  • भर्ती संगठन: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR)
  • पद का नाम: एक्ट अप्रेंटिस
  • कुल पद: 6777
  • आवेदन का तरीका: ऑनलाइन
  • नौकरी स्थान: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के तहत विभिन्न डिवीजन/वर्कशॉप/यूनिट्स
  • आधिकारिक वेबसाइट: nfr.indianrailways.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि 20 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
परीक्षा तिथि सूचित की जाएगी

पदों का विवरण

यह भर्ती नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के विभिन्न डिवीजन, वर्कशॉप और यूनिट्स में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, प्लंबर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, टर्नर, मैकेनिक डीजल, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर, मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन सहित कई ट्रेडों के लिए की जाएगी।

डिवीजन/वर्कशॉप/यूनिट पदों की संख्या
कटिहार (KIR) एवं तिनधरिया वर्कशॉप (TDH) 1103
अलीपुरद्वार (APDJ) 651
रंगिया (RNY) 750
लुमडिंग (LMG) 1274
तिनसुकिया (TSK) 860
न्यू बोंगाईगांव वर्कशॉप (NBQS) एवं इंजीनियरिंग वर्कशॉप (EWS/BNGN) 881
डिब्रूगढ़ वर्कशॉप (DBWS) 763
मुख्यालय मालिगांव (लेखा, सिविल इंजीनियरिंग, मेडिकल, कार्मिक, ट्रैक मशीन, ब्रिज यूनिट, SWS/PNO एवं स्टोर्स) 495
कुल पद 6777

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) ₹100
एससी / एसटी / दिव्यांग / महिला / ईबीसी निशुल्क
भुगतान का तरीका ऑनलाइन

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 24 वर्ष
  • आयु की गणना: 19 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

आयु में छूट

श्रेणी आयु में छूट
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति 5 वर्ष
अन्य पिछड़ा वर्ग 3 वर्ष
दिव्यांग अभ्यर्थी 10 वर्ष
भूतपूर्व सैनिक रक्षा सेवा की अवधि के अतिरिक्त 3 वर्ष (नियमानुसार अधिकतम 10 अतिरिक्त वर्ष)

शैक्षणिक योग्यता

  • अधिकांश ट्रेडों के लिए: मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण और संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाणपत्र।
  • मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन ट्रेड के लिए: न्यूनतम 50% अंकों के साथ भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा। चयन यूनिट वार, ट्रेडवार और समुदायवार मेरिट श्रेणी के आधार पर होगा।

  • मेरिट सूची: 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी।
  • मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन के लिए: मेरिट 10वीं और 12वीं (विज्ञान वर्ग) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।
  • अगले चरण: मेरिट के आधार पर चुने गए अभ्यर्थियों का दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण होगा।

प्रशिक्षण अवधि

अधिकांश ट्रेडों के लिए प्रशिक्षण की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि कुछ विशेष ट्रेडों के लिए यह भिन्न है।

ट्रेड/श्रेणी प्रशिक्षण अवधि
अधिकांश आईटीआई ट्रेड 1 वर्ष
मैकेनिक मैकेनिकल मेंटेनेंस इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन 6 माह
मैकेनिक इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन 6 माह
मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन पैथोलॉजी 1 वर्ष 3 माह
मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन रेडियोलॉजी 1 वर्ष 3 माह

स्टाइपेंड (वेतनमान)

चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के दौरान निम्नानुसार मासिक स्टाइपेंड मिलेगा:

प्रशिक्षण वर्ष मासिक स्टाइपेंड
प्रथम वर्ष ₹9,600
द्वितीय वर्ष ₹10,560
तृतीय वर्ष ₹11,040

आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं कक्षा की अंकतालिका और उत्तीर्ण प्रमाणपत्र।
  • संबंधित ट्रेड के सभी आईटीआई सेमेस्टर की समेकित अंकतालिका।
  • एनसीवीटी या एससीवीटी द्वारा जारी प्रोविजनल ट्रेड सर्टिफिकेट।
  • मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नीशियन के लिए 12वीं की अंकतालिका और प्रमाणपत्र।
  • एससी, एसटी या ओबीसी जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • दिव्यांगता प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • भूतपूर्व सैनिक कोटे के लिए डिस्चार्ज या सर्विंग प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • ईबीसी शुल्क छूट के लिए आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो)।
  • निर्धारित आकार में रंगीन फोटो।
  • अभ्यर्थी के हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी।

आवेदन कैसे करें

  • सबसे पहले नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • जनरल इनफार्मेशन सेक्शन में पर्सनल विभाग के विकल्प को खोजें और आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • 'अप्लाई ऑनलाइन' लिंक पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, ईमेल और मांगी गई अन्य जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें और अपनी योग्यता के अनुसार यूनिट, विभाग एवं ट्रेड को प्राथमिकता दें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज, नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
  • अंत में, भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन करें यहां आवेदन करें
आधिकारिक अधिसूचना यहां डाउनलोड करें
आधिकारिक वेबसाइट nfr.indianrailways.gov.in

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब शुरू होंगे?

उत्तर: ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई 2026 से शुरू होंगे।

प्रश्न: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कब है?

उत्तर: आवेदन की अंतिम तिथि 19 अगस्त 2026 को शाम 5:30 बजे तक है।

प्रश्न: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में सिलेक्शन कैसे होगा?

उत्तर: इसमें 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नीशियन के लिए 10वीं और 12वीं विज्ञान वर्ग में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बनेगी।

प्रश्न: नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे अप्रेंटिस भर्ती 2026 में चयनित अभ्यर्थियों को कितना स्टाइपेंड मिलेगा?

उत्तर: चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के पहले वर्ष में न्यूनतम ₹9,600 प्रतिमाह, दूसरे वर्ष में ₹10,560 और तीसरे वर्ष में ₹11,040 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form