PNB Local Bank Officer Recruitment 2026: 545 पदों पर बंपर भर्ती, 9 अगस्त तक करें आवेदन!

Img Not Found

पीएनबी लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती 2026: विस्तृत जानकारी

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के कुल 545 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। सभी भारतीय महिला और पुरुष उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 20 जुलाई 2026 से 9 अगस्त 2026 तक PNB की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ तिथि: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 9 अगस्त 2026
  • परीक्षा तिथि: अगस्त / सितंबर 2026

पदों का विवरण

कुल 545 लोकल बैंक ऑफिसर के पद हैं, जो राज्यवार वितरित किए गए हैं। उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं और उस राज्य की स्थानीय भाषा (पढ़ने, लिखने और बोलने) का ज्ञान होना अनिवार्य है। उदाहरण के लिए, आंध्र प्रदेश के लिए तेलुगु, गुजरात के लिए गुजराती, महाराष्ट्र के लिए मराठी, और पश्चिम बंगाल के लिए बंगाली भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए: ₹1180
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए: ₹59
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

आयु सीमा

अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (जैसे SC/ST, OBC, PwBD, भूतपूर्व सैनिक) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (डिग्री 9 अगस्त 2026 तक या उससे पहले प्राप्त होनी चाहिए)।
  • जिस राज्य के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी निर्धारित स्थानीय भाषा (पढ़ने, लिखने और बोलने) में दक्ष होना चाहिए। यदि अभ्यर्थी ने 10वीं या 12वीं कक्षा में स्थानीय भाषा को एक विषय के रूप में पढ़ा है, तो उन्हें स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा से छूट मिलेगी।
  • अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक अथवा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में क्लर्क या अधिकारी के रूप में न्यूनतम एक वर्ष का कार्य अनुभव।

चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  2. आवेदन फॉर्म और दस्तावेजों की स्क्रीनिंग
  3. स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (जहां लागू हो)
  4. व्यक्तिगत साक्षात्कार
  5. राज्यवार एवं श्रेणीवार अंतिम मेरिट सूची और मेडिकल परीक्षा

परीक्षा पैटर्न

ऑनलाइन परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी। सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को प्रत्येक अनुभाग में न्यूनतम 40% और आरक्षित अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। परीक्षा में रीजनिंग एवं कंप्यूटर एप्टीट्यूड, डाटा एनालिसिस एवं इंटरप्रिटेशन, अंग्रेजी भाषा, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य/अर्थव्यवस्था/बैंकिंग जागरूकता से प्रश्न पूछे जाएंगे।

वेतनमान

लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए वेतनमान JMGS-I ग्रेड के तहत मूल वेतन ₹48,480 से ₹85,920 होगा। इसके अतिरिक्त, महंगाई भत्ता, नगर प्रतिपूरक भत्ता, मकान किराया भत्ता, अवकाश यात्रा रियायत, चिकित्सा बीमा, सेवानिवृत्ति लाभ और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे। तीन वर्ष की सक्रिय सेवा पूरी होने से पहले बैंक छोड़ने पर ₹2,00,000 का भुगतान करना होगा।

आवेदन कैसे करें

अभ्यर्थी पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें सबसे पहले पंजीकरण करना होगा, फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरनी होगी, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट लेना न भूलें।

आवश्यक दस्तावेज

  • नवीनतम पासपोर्ट आकार की रंगीन फोटो
  • काली स्याही से किया गया हस्ताक्षर
  • बाएं हाथ के अंगूठे का निशान
  • अंग्रेजी में हस्तलिखित घोषणा
  • आयु प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिकाएं
  • स्नातक की अंकतालिकाएं और डिग्री
  • जाति, ईडब्ल्यूएस अथवा दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • कार्य अनुभव प्रमाण पत्र एवं संबंधित दस्तावेज
  • सक्रिय मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत ईमेल आईडी

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form